Kya Aap Jante Hai? (4/C): A concise book on General Knowledge
()
About this ebook
Related to Kya Aap Jante Hai? (4/C)
Related ebooks
KYA AAP JANTE HAI? (4/C) Rating: 5 out of 5 stars5/5Jivan Ek Anbujh Paheli (जीवन एक अनबूझ पहेली) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsYogi Kathaamrt : Ek Yogi Ki Atmakatha Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsPersonality Development Course: Guide for complete makeover & changeover Rating: 5 out of 5 stars5/5JEET NISHCHIT HAI (Hindi) Rating: 4 out of 5 stars4/5Youth the voice of India Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsBody Language (Hindi): State of mind that different body postures & gestures reveal - Hindi Rating: 5 out of 5 stars5/5Sex Ke Rang Raaz Evam Rehesya: Unheard world of sex Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsस्वर्गविभा त्रैमासिक ऑन लाइन पत्रिका मार्च २०२३ Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsQuiz Time History (Hindi): Improving knowledge of History while being entertained, in Hindi Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsPRACTICAL HYPNOTISM (Hindi) Rating: 4 out of 5 stars4/5Abhivyakti (अभिव्यक्ति) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsNIRASHA CHHODO SUKH SE JIYO Rating: 5 out of 5 stars5/5SAFAL VAKTA EVAM VAAK PRAVEEN KAISE BANE (Hindi) Rating: 4 out of 5 stars4/5Aise Banega Vishav Guru Bharat Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsऑनलाइन त्रैमासिक हिंदी पत्रिका स्वर्गविभा मार्च २०२३: स्वर्गविभा त्रैमासिक हिंदी पत्रिका Rating: 0 out of 5 stars0 ratings21 Shreshtha Balman ki Kahaniyan: Australia (21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियाँ: ऑस्ट्रेलिया) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsShri Guruji Golwalkar Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsसंबंधों के रहस्य Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsSapne Jo Sone Na Den (सपने जो सोने न दें) Rating: 5 out of 5 stars5/5युवान मासिक पत्रिका: युवान मासिक पत्रिका Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsJeevan Me Safal Hone Ke Upaye: Short cuts to succeed in life Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsप्रेम की शक्ति Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsDARPAN GHAR Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsKaam-Kala Ke Bhed - (काम-कला के भेद) Rating: 5 out of 5 stars5/5Safalta Ki Unchi Chhalang (सफलता की ऊँची छलांग) Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsहिंदू अंत्येष्टि एवं संस्कार विधि और मोक्ष युवा पुरोहित द्वारा Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsPaheliya Hi Paheliya: Jokes for fun to keep everyone in good humour. Rating: 0 out of 5 stars0 ratingsAshutosh Maharaj: Mahayogi ka Maharasya (Hindi): Mahayogi ka Maharasya Rating: 4 out of 5 stars4/5युवान: युवान मासिक पत्रिका, #7 Rating: 0 out of 5 stars0 ratings
Reviews for Kya Aap Jante Hai? (4/C)
0 ratings0 reviews
Book preview
Kya Aap Jante Hai? (4/C) - Editorial Board
ईमेल-abhishek78619@gmail.com
प्रश्न 1. क्या आप जानते है कि जुगनू रात में कैसे चमकते है?
उतर- जुगनू के पेट के नीचे और पीछे की और प्रकाश उत्पन्न करने वाले अंग होते है, जो नाड़ियों से नियन्त्रित होते हैं इन अंगो में 'ल्यू सीफेरिन' नामक पदार्थ होता है। जब ल्यू सीफेरिन ऑक्सीजन से संयोग करता है तब जुगनू के शरीर से प्रकाश निकलता है।
प्रश्न 2. क्या आप जानते है कि चन्द्रमा कभी छोटा कभी बड़ा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर- चन्द्रमा न कभी घटता है, न कभी बढ़ता है। सूर्य के पड़ने वाले प्रकाश की विविधता के कारण की हमें चन्द्रमा कभी छोटा कभी बड़ा दिखाई देता है।
प्रश्न 3. क्या आप जानते है कि जीभ अलग-अलग स्वाद कैसे बताती है?
उत्तर- जीभ के ऊपरी सतह पर दानेदार स्वाद कलिकाएँ होती है, जो कोशिकाओं से बनी होती है। ये स्वाद कलिकायें चार प्रकार की होती है। जिनके द्वारा हमें अलग-अलग किस्म के स्वादों का पता चलता है।
प्रश्न 4. क्या आप जानते है कि ओस की बूँद सदा गोल क्यो होती हैं?
उत्तर- ओस की प्रत्येक भाग समान रूप से संतुलित होती है, ऐसा पृष्ठतनाव के कारण होता है। अत: बूँदों का कोई भाग दूसरे की अपेक्षा केन्द्र से दूर नहीं रहता और ओस के बूँद का आकार गोल ही बना रहता है।
प्रश्न 5. क्या आप जानते है कि मोमबत्ती की लौ (Flame) सदा ऊपर की ओर क्यों उठती है?
उत्तर- मोमबत्ती की लौ अपनी आस-पास के हवा को गरम कर देती है, मोमबत्ती के लौ की गरमी से गरम होकर हवा हल्की हो जाती है और तेजी से उपर की और उठने लगती है तथा लौ को भी अपने साथ-साथ उपर ले जाती है, इसी कारण मोमबत्ती की लौ सदैव ऊपर की तरफ उठती है।
प्रश्न 6. क्या आप जानते है कि जंग लगे लोहे का वजन क्यों बढ़ जाता है?
उत्तर- जंग लगा हुआ लोहा ‘आयरन ऑक्साइड' होता है। नमी की मौजूदगी में लोहा वायुमण्डल से ऑक्सीज़न शोषित कर आयरन ऑक्साइड का निर्माण करता है, बढा हुआ वजन वायुमण्डल से शोषित ऑक्सीज़न के वजन के बराबर होता है। इसलिए जंग लगे लोहे का वजन बढ़ जाता है।
प्रश्न 7. क्या आप जानते हैं कि बादल क्यों बनते है?
उत्तर- पृथ्वी पर मौजूद जल सूर्य की गरमी से भाप बनकर उपर उठती है। ये वायु के उच्चतर क्षेत्र में जलकणों के रूप में संगठित हो जाती है। जलकणों से युक्त यही हवा बादलों की रचना करती है अर्थात् बादल बनती है।
प्रश्न 8. क्या आप जानते है कि मुर्दा (लाश) पानी पर क्यों तैरता है?
उत्तर- मृतक व्यक्ति का शरीर अर्थात् मुर्दा (लाश) का शरीर गैस के कारण पानी में फूलने लगता है। फूलने के कारण शरीर का आयतन बढ़ जाता है और घनत्व कम को जाता है। जब शरीर का घनत्व पानी से कम हो जाता है तो मुर्दा (लाश) पानी पर तैरने लगता है।
प्रश्न 9. क्या आप जानते है कि डबलरोटी में छिद्र क्यों होते है?
उत्तर- जब मैदा को पानी में गूँथा जाता है तो इसमें कुछ खमीर मिला देते है। खमीर इस तरह का फफूँद है, जो मैदा में गर्मी और नमी के कारण बड़ी तेजी से बढ़ता है। इसके बढ़ने से एक प्रकार की गैस पैदा होती है तथा इसके बुलबुलों के कारण गूँथी हुईं मैदा का आयतन बढ़ जाता है। सेंकने पर यह बुलबुला फूटकर छोटे-छोटे छिद्र का रूप धारण कर लेते हैं।
प्रश्न 10. क्या आप जानते है कि नख (नाखून) क्या है और यह कैसे बनता है?
उत्त- नाखून बाह्य त्वचा (Epidermis) के रूपान्तरण (Modification) से बनाते है। यह हाथों तथा पैरों के अँगुलियों के सिरों के ऊपरी तल को सुरक्षा प्रदान करते हैं। इनकी वृद्धि नाखून की जड़ो में स्थित मृत कोशिकाओं के बाहर की ओर ढकेले जाने से होती है।
प्रश्न 11. क्या आप जानते है कि बाल क्या है?
उत्तर- बाल त्वचा की मालपीघियन कोशिकाओं से उत्पन्न होते है। इन कोशिकाओं से बालों की जडें उत्पन्न होती है। बाल मुख्यत: दृढ़ किरेटिन से बनते है। इनके मुख्यत: तीन भाग होते है जड़, स्तम्भ तथा बल्ब। त्वचा से बाहर निकला भाग स्तम्भ, तथा त्वचा के भीतर जुड़ा हुआ भाग जड़ होता है। इसका सबसे निचला भाग बल्ब होता है, जो जड़ के भीतर होता है।
प्रश्न 12. क्या आप जानते है कि बर्फ पानी पर क्यों तैरती है?
उत्तर- पानी जब बर्फ में बदलता है तो उसका आकार भी बढ़ जाता है, लेकिन उसमें मौजूद पानी की मात्रा नहीं बढ़ती है। इस प्रकार बर्फ के रूप में आने पर पानी का घनत्व कम हो जाता है जिससे वह पानी पर तैरने लगता है।
प्रश्न 13. क्या आप जानते है कि अल्कोहल क्या होता है?
उत्तर- सामान्य भाषा में अल्कोहल को शराब कहते है। शुद्ध एथिल अल्कोहल रंगहीन, पारदर्शी, वाष्पशील द्रव होता है जिसमें स्पिरिट जैसी गंध तथा ज्वलनशील कडुवा स्वाद होता है।
प्रश्न 14. क्या आप जानते हैं कि आनुवांशिक लक्षण किसे कहते है?
उत्तर- जीवों की एक पीढी से दूसरी पीढ़ी (माता-पिता के लक्षण बच्चों में जाना) में जाने वाले लक्षणों को वंशागत अथवा आनुवांशिकी लक्षण कहते है। इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग बेटसन ने सन् 1906 में किया था।
प्रश्न 15. क्या आप जानते है कि ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति कैसे हुई?
उत्तर- ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति एक बहुप्रचलित महाविस्फोट सिद्धांत के अनुसार लगभग 15 अरब वर्ष पूर्व अत्यंत संघनित द्रव्य के अकस्मात विस्फोट से हुई। और विस्फोट से पृथ्वी की उत्पत्ति लगभग 5 अरब वर्ष पूर्व हुई मानी जाती है।
प्रश्न 16. क्या आप जानते हैं कि प्रकाश क्या है?
उत्तर- प्रकाश से हम सब अच्छी तरह से परिचित हैं। प्रकाश की सहायता से ही हम एक दूसरे को देखते हैं। अत: हम कह सकते है कि प्रकाश वह भौतिक साधन है जिसके द्वारा हम सभी वस्तुओं को देख सकते है। प्रकाश का सबसे बड़ा उदाहरण टार्च है, जिसकी सहायता से हम अंधेरी रात में भी देख सकते हैं।
प्रश्न 17. क्या आप जानते हैं कि समतल, अवतल तथा उत्तल दर्पणों की पहचान कैसे की जा सकती है?
उत्तर- समतल, अवतल तथा उत्तल दर्पण की पहचान दो तरीकों से की जा सकती है-
1. स्पर्श करके : जिस दर्पण को पहचान करनी हो उसके परावर्तक तल को स्पर्श किया जाता है। जिस दर्पण का परावर्तक तल उभरा हुआ होता है वह उत्तल दर्पण होता है, यदि दर्पण का परावर्तक तल एकदम समतल हो तो वह समतल दर्पण होता है। यदि परावर्तक तल को स्पर्श करने पर परावर्तक तल अंदर की ओर दबा हुआ मालूम होता है, तो वह दर्पण अवतल दर्पण होता है।
2. प्रतिबिम्ब देखकर : जिस दर्पण की पहचान करनी होती है, उसके पास किसी वस्तु को लाकर उसे धीरे-धीरे दर्पण से दूर हटाते हैं तथा दर्पण में बने हुए प्रतिबिम्ब को देखते हैं। यदि सीधे प्रतिबिम्ब का आकार घटता जाता है तो वह दर्पण उत्तल होगा, यदि सीधे प्रतिबिम्ब का आकार बढ़ता जाता है तब वह अवतल दर्पण होगा। यदि सीधे प्रतिबिम्ब का आकार स्थिर रहता है तो वह समतल दर्पण होगा।
यदि दर्पण को निकट लाना संभव न हो तो दूर से दर्पण में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब देखने पर यदि प्रतिबिम्ब उल्टा बना हो तो दर्पण अवतल होगा, यदि यह प्रतिबिम्ब सीधा हो तो दर्पण उत्तल तथा यदि प्रतिबिम्ब सीधा तथा वस्तु के समान आकार का हो तो दर्पण समतल होगा।
प्रश्न 18. क्या आप जानते हैं कि पानी कैसे बनता है?
उत्तर- हाइड्रोजन और ऑक्सीजन नाम की दो गैसों के मिलने से पानी बनता है। ऑक्सीज़न का एक परमाणु जब हाइड्रोजन के दो परमाणुओं से मिलता है तब पानी का एक अणु बनता है इस तरह के 1,000,000,000,000,000,000,000,000 अणुओं के इकट्ठा होने पर पानी की एक बूँद बनती है।
प्रश्न 19. क्या आप जानते हैं कि मनुष्य के फेफडों में कितनी थैलियाँ होती हैं?
उत्तर- मनुष्य के फेफडों में लगभग 600 वायु के थैले और 75 करोड़ वायुकोष्ठ होते हैं, जिनका काम फेफडों द्वारा शरीर में शुद्ध वायु पहुँचाना और भीतर की अशुद्ध वायु को बाहर निकालना होता है।