Discover millions of ebooks, audiobooks, and so much more with a free trial

Only $11.99/month after trial. Cancel anytime.

डायबिटीज खत्म करने के लिए जरूरी गाइड, वजन कम करना और स्वस्थ जीवनशैली
डायबिटीज खत्म करने के लिए जरूरी गाइड, वजन कम करना और स्वस्थ जीवनशैली
डायबिटीज खत्म करने के लिए जरूरी गाइड, वजन कम करना और स्वस्थ जीवनशैली
Ebook85 pages37 minutes

डायबिटीज खत्म करने के लिए जरूरी गाइड, वजन कम करना और स्वस्थ जीवनशैली

Rating: 0 out of 5 stars

()

Read preview

About this ebook

मधुमेह इंसुलिन के अपर्याप्त स्राव, इंसुलिन के दूषित स्राव के कारण या तब होता है जब रक्त कोशिकाएँ इंसुलिन का प्रभावी या उपयुक्त उपभोग कर पाने में असफल होती हैं| यह अंतिम स्थिति इंसुलिन प्रतिरोध का कारण होती है, इसलिए टाइप 2 मधुमेह होता है| टाइप 1 मधुमेह में मुख्य समस्या इंसुलिन की पूरी तरह से कमी होती है| टाइप 2 मधुमेह में अन्य स्थिति बीटा कोशिकाओं में तेजी से कमी आना है, जो आगे बढ़ी हुई रक्त शर्करा में योगदान करती है| ग्लूकोज एक सरल शर्करा है जो समान्यतः खाद्य पदार्थों में पायी जाती है| यह शरीर कोशिकाओं को उपयुक्त कार्य करने में सहायता करती है|

ग्लूकोज छोटी आंत से रक्त धारा में शोषित किया जाता है, जहां कार्बोहाइड्रेट पचाया जाता है| एक बार रक्त धारा में, ग्लूकोज शरीर कोशिकाओं में लिया जाता है और वहाँ उनका उपयोग किया जाता है| इंसुलिन रक्त कोशिकाओं में ग्लूकोज के शोषण की सुविधा देता है| इसके बिना, कोशिकाएं ग्लूकोज का शोषण नहीं कर सकतीं, और यह रक्त धारा में बहुत अधिक हो जाता है|

इंसुलिन एक विशेष हारमोन है जो बीटा कोशिकाओं द्वारा अग्न्याशय में उत्पादित होता है| यह कोशिकाओं में ग्लूकोज के शोषण करने और रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियमित करने की सुविधा देता है| जब आप भोजन करते हैं, रक्त में ग्लूकोज बढ़ जाता है| इसके उत्तर में, अग्न्याशय के द्वारा कोशिकाओं में ग्लूकोज के शोषण और रक्त शर्करा स्तर को घटाने के लिए रक्त में अधिक इंसुलिन छोड़ी जाती है| टाइप 1 मधुमेह के जोखिम कारण टाइप 2 के जोखिम कारकों की भांति अच्छी तरह से नहीं समझे गए हैं|


 

Languageहिन्दी
PublisherBadPress
Release dateJun 2, 2020
ISBN9781071544655
डायबिटीज खत्म करने के लिए जरूरी गाइड, वजन कम करना और स्वस्थ जीवनशैली
Author

Adidas Wilson

Adidas Wilson was born in Chicago, Illinois, surviving a near death experience driving off a bridge in an 18 wheeler and getting hit by a train. Adidas has dedicated his time and effort to educate, motivate, and inspire people around the world to make positive lifestyle changes. Adidas enrolled at the University of Phoenix graduating with a bachelor's in Healthcare Management. Also studying Health care Informatics - Master Degree program at Lipscomb University. Amazon Best Seller's List and mentioned in Entrepreneur Magazine. 

Related to डायबिटीज खत्म करने के लिए जरूरी गाइड, वजन कम करना और स्वस्थ जीवनशैली

Related ebooks

Reviews for डायबिटीज खत्म करने के लिए जरूरी गाइड, वजन कम करना और स्वस्थ जीवनशैली

Rating: 0 out of 5 stars
0 ratings

0 ratings0 reviews

What did you think?

Tap to rate

Review must be at least 10 words

    Book preview

    डायबिटीज खत्म करने के लिए जरूरी गाइड, वजन कम करना और स्वस्थ जीवनशैली - Adidas Wilson

    मधुमेह : एक परिचय

    मधुमेह एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो वैश्विक स्तर पर महामारी का रूप लेती जा रही है| एक जीर्ण और गैर संचारी रोग के रूप में मधुमेह का प्रचलन पूरे विश्व में बढ़ रहा है| प्रत्येक वर्ष, पूरे विश्व में लगभग 1.8 करोड़ लोग हृदय रोगों की चपेट में आते हैं जिसके प्राथमिक कारक उच्च रक्तचाप और मधुमेह ही होते हैं| वर्तमान में, 31.2 करोड़ वयस्क मोटापे और 11.7 करोड़ अधिक वजन से ग्रस्त हैं| 15.5 करोड़ बच्चे या तो मोटे हैं या अधिक वजन के हैं| मधुमेह महामारी के रूप में तेजी से बढ़ रही है|  पूरे विश्व में 24.6 करोड़ लोग मधुमेह के शिकार हैं जिनमें से 46% 40-49 वर्ष की आयु के हैं| 2025 तक यह संख्या 38 करोड़ हो जाने की संभावना है|

    विकासशील देशों में तो लगभग 80% वयस्क मधुमेह के शिकार हैं|  इसमें चिंता का विषय यह है कि मधुमेह की वृद्धि का रुख अब अधिकांशतः विकासशील देशों की ओर है बच्चों में टाइप 2 अधिक सामान्य रोग बनता जा रहा है| विकसित देशों में, मधुमेह के रोगी अधिकांशतः रिटायरमेंट की आयु के बाद होते हैं, जबकि विकासशील देशों में ये लोग काम करने की आयु, 35-65 वर्ष के होते हैं|  एशियाई देशों में जिस बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) स्तर के लोगों को टाइप 2 मधुमेह का खतरा अधिक होता है, वह उत्तर अमेरिकी और योरोपीय गोरे लोगों में सामान्य माना जाता है| एशियाई लोगों के लिए मोटापे के विशिष्ट वर्गीकरण (मोटापे के लिए बीएमआई 25 या 27 और अधिक वजन के लिए 23) के सुझाव दिये गए हैं|  इन देशों में 70 लाख लोग प्रति वर्ष मधुमेह के शिकार हो रहे हैं| जिन लोगों की जीवन शैली में बहुत अधिक एवं तेजी से परिवर्तन हो रहा है, उन लोगों में टाइप 2 मधुमेह नाटकीय ढंग से बढ़ रहा है|

    इससे यह पता चलता है कि जीवन शैली कारक मधुमेह की उत्पत्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह इस वैश्विक महामारी में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है|  एक टाइप 2 मधुमेह के रोगी को हृदय रोग विकसित होने की संभावना भी अधिक होती है| मधुमेह के 80% रोगियों की मृत्यु हृदय रोग के कारण होने की संभावना होती है| विशेषज्ञों के अनुसार, मधुमेह के कारण एक व्यक्ति की जीवन प्रत्याशा में 12-14 वर्ष की कमी आ सकती है|  एक मधुमेह का रोगी चिकित्सा पर  बिना मधुमेह के रोगी की अपेक्षा 5 गुना धन अधिक खर्च करता है| 

    विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, वार्षिक स्वास्थ्य बजट की 15% राशि मधुमेह संबन्धित रोगों पर खर्च होती है| मधुमेह से बचाव का सर्वश्रेष्ठ उपाय टाइप 2 मधुमेह विकसित होने के पूर्व ही उससे बचाव का उपाय करना है|  मधुमेह के कारण जटिलताएँ इतनी गंभीर हो सकती हैं कि उन पर नियंत्रण करना कठिन हो जाता है| मधुमेह और इसकी जटिल प्रकृति स्वास्थ्य तंत्र, पीड़ित व्यक्ति और उनके परिवार के लिए मधुमेह को एक महंगा रोग बना देती है, जिससे सीमित आय वर्ग के व्यक्ति के लिए इस रोग को अपनी नियति स्वीकार कर लेने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं रह जाता|

    मधुमेह मेलिटस भी इसी प्रकार की अतिशर्करारक्तता की सामान्य चयापचय विकृतियों का एक संयोजन है|  मधुमेह मेलिटस

    Enjoying the preview?
    Page 1 of 1